सैदपुर: ओडिशा से बलरामपुर जा रहा दैत्याकार ब्वायलर कैथी टोल पहुंचा, रास्ते में फुटओवर ब्रिज हटाकर बनाया गया नया रास्ता
ओडिशा से सड़क मार्ग से बलरामपुर चीनी मिल के लिए रवाना हुआ दैत्याकार ब्वायलर शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे कैथी टोल प्लाजा पहुँचा। कई मीटर लंबे-चौड़े इस विशालकाय उपकरण को देखते ही टोल प्लाजा पर लोगों की जबरदस्त भीड़ जुट गई। इसके सुरक्षित आवागमन के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। टोल प्लाजा पर ब्वायलर को एकदम किनारे से सावधानीपूर्वक पार कराया गया।