रावतसर: रावतसर में नशे के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन
रावतसर क्षेत्र में बढ़ते नशे की रोकथाम व प्रभावी कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के बैनर तले नागरिकों ने रावतसर पुलिस थाना परिसर के सामने धरना लगाकर विरोध प्रदर्शन किया व नशा बेचने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ के नाम ज्ञापन सोपा है।