कोंडागांव: पदोन्नति के बाद नरेश साहू बने निरीक्षक, एसपी श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव ने कंधे पर स्टार लगाकर दी बधाई
कोण्डागांव में पदस्थ उप निरीक्षक नरेश साहू को पदोन्नति के बाद निरीक्षक बनाया गया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर बधाई दी। पदोन्नति के साथ नरेश साहू की नई पदस्थापना रायपुर ग्रामीण में की गई है।