नरपतगंज: गोखलापुर में अपराध की योजना बनाते समय पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया, बरामद हुए देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के गोखलापुर वार्ड संख्या 6 में अपराध की योजना बनाने के क्रम में नरपतगंज पुलिस ने चार अपराधी को गिरफ्तार कर थाना लाया । कार्रवाई के दौरान 5से6 की संख्या में अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस ने एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस व चार बाइक बरामद किया।