जैतपुर: टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा, डेंटल छात्रा से 10 लाख से ज्यादा की ठगी
खैरहा थाना क्षेत्र में डेंटल की पढ़ाई कर रही छात्रा से टेलीग्राम ग्रुप के जरिए 10 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी हुई। निवेश की रकम दोगुनी करने का झांसा देकर उससे अलग-अलग खातों में पैसे जमा कराए गए। रकम वापस नहीं मिलने पर ग्रुप बंद हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। जानकारी गुरुवार सुबह 9 बजे सामने आई है।