शाहबाद: शाहिया तलाई के पास नेशनल हाईवे-27 पर कार में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी
Shahbad, Baran | Sep 30, 2026 कस्बाथाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर शाहिया तलाई के पास मंगलवार रात एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन से तेज लपटें उठने लगीं। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास किया। सूचना के बाद पुलिस व संबंधित टीम को भी जानकारी दी