ग्वालियर गिर्द: सड़कों का हिसाब मिनी ट्रक में भरकर हाईकोर्ट पहुंचा, अब कागज और जमीन की होगी पड़ताल
ग्वालियर की बदहाल सड़कों को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। नगर निगम के पांच साल के सड़क निर्माण और मरम्मत के रिकॉर्ड से भरा मिनी ट्रक हाईकोर्ट पहुंचा। शुक्रवार सुबह 11 बजे सामने आए इस वीडियो ने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया है। अब अदालत के सामने रखी फाइलों और जमीन पर मौजूद सड़कों की हकीकत का मिलान होगा।