Public App Logo
यूपी के मेरठ में खाकी और अनुशासन को ठेंगा दिखाने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। देहरादून हाईवे पर शराब के नशे में धुत एक अग्निवीर ने जमकर तांडव मचाया। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नशे में धुत अग्निवीर यश तोमर सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों से अभद्रता और बदसलूकी कर रहा था। जब राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम उसको समझाने पहुंची, तो आरोपी का पारा और चढ़ गया। आरोपी अग्निवीर ने पुलिसकर्मियों के साथ न केवल बदतमीजी की, बल्कि उनके साथ सीधी हाथापाई शुरू कर दी। हद तो तब हो गई जब आपे से बाहर हुए अग्निवीर ने एक दरोगा की वर्दी तक फाड़ डाली, हाईवे पर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद कई पुलिसकर्मियों ने मिलकर आरोपी को घेरा और कड़ी मशक्कत के बाद उसको दबोचकर थाने ले आई। वर्दी की साख को चुनौती देने वाले इस अग्निवीर के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।बाइट :- शिव ठाकुर, सीओ दौराला,#meerut #viralvideo #short #police #news - Mawana News