भगवानपुर: भगवानपुर पुलिस ने शराबबंदी कांड के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया, आरोपी झारखंड का रहने वाला है
भगवानपुर थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत दर्ज एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया है। थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने गुरुवार को शाम करीब चार बजे जानकारी देते हुए बताया कि भगवानपुर थाना कांड संख्या 270/25 में दर्ज बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अप्राथमिकी अभियुक्त सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है।