बरेली: बरेली में नाबालिग चला रहा था 31 बच्चों से भरी स्कूल बस, पेड़ से टकराई, 13 घायल, मची चीख-पुकार
बरेली के भोजीपुरा के न्यू इंग्लैंड डिकोनस स्कूल की बस शुक्रवार को जटऊ पट्टी गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में 31 बच्चे सवार थे, जिनमें 13 बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को राममूर्ति मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद बच्चों के परिजन भी