कोरबा: कोरबा में तिरंगा लहराया, गूंजा देशभक्ति का जज्बा; शहीद जवानों के परिजनों का हुआ सम्मान
Korba, Korba | Aug 15, 2026 कोरबा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सीएसईबी फुटबॉल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल ने सुबह 9 बजे तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली।समारोह में सीएएफ, सीआईएसएफ, जिला पुलिस, नगर सेना, वन रक्षक और स्काउट-गाइड दलों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया।