पिंड्रा: चोलापुर में भाई और दो बहनों पर जमीनी विवाद के चलते हुआ हमला, पुलिस की टीम जांच में जुटी
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के मंगोलीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक और उसकी बहनों पर हमला किया गया। गांव के ही कुछ लोगों ने युवक को लाठी डंडों और लोहे की रॉड से पीट दिया। जब युवक की दो बहनें उसे बचाने पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से किया। पुलिस 7 नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जान शुरू कर दिया है।