धरहरा: गंगा में डूबकर छात्र की मौत, पिता ने थाने में दिया आवेदन; शिक्षक को छोड़े जाने पर ग्रामीण थाने पहुंचे
धरहरा थाना क्षेत्र में गंगा में रील्स बनाने के दौरान 16 वर्षीय छात्र आयुष कुमार की डूबने से हुई मौत के मामले में उसके पिता गौतम कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले में शिक्षक विनायक भालचंद को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद छोड़े जाने की सूचना पर मंगलवार देर रात्रि दर्जनों ग्रामीण थाना पहुंच गए और विरोध जताया।