शाहजहांपुर: घर में घुसकर मारपीट का आरोप, सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजा फिरोज में पारिवारिक विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित जफर ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी मायके पक्ष के लोगों के साथ घर पहुंची और उसके बीमार पिता, मां तथा बहनों के साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता भी की गई। घटना घर में लगे सीसीटीवी