शाहपुरा: भेड़ाघाट थाना प्रभारी ने पुलिस को निर्देश दिए: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई, लगाएं जुर्माना
भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौधरी ने सोमवार रात लगभग 8:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई अभियान चलाया जाए। यदि कोई वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिलता है तो उसे पर नियम अनुसार सख्त जुर्माना लगाया जाए।थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का गंभीरता से पालन किया जा रहा है।