ग्यारसपुर: मोगली महोत्सव में ग्यारसपुर के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश
जिला स्तरीय मोगली महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार दोपहर 12 बजे किया गया। प्रतियोगिता में ग्यारसपुर विकासखंड के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण, वन्यजीव एवं प्रकृति के प्रति जागरूक करना रहा।