बिना हेलमेट और ट्रिपल लोडिंग पर कार्रवाई | बांका में SP ने चलाया विशेष अभियान
बांका में रविवार देर शाम विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिलेभर में चलाए गए इस अभियान के तहत गांधी चौक पर पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के नेतृत्व में वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान डीडीसी देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
पुलिस ने बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के आवश्यक कागजात की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए।
एसपी अमितेश कुमार ने जिलेवासियों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।
देखिए बांका से जुड़ी पूरी खबर और वीडियो।
Banka News, Banka News Today, बांका न्यूज, बांका समाचार, Banka Police, SP Amitesh Kumar, Amitesh Kumar SP Banka, Banka SP, Gandhi Chowk Banka, गांधी चौक बांका, Vehicle Checking Banka, वाहन चेकिंग बांका, Banka Traffic Police, Traffic Checking, Helmet Checking, बिना हेलमेट चालान, Triple Loading, Bihar News, Bihar Police, Bihar Latest Ne
Amarpur, Banka | Aug 10, 2026