मानपुर: आयुष्मान आरोग्य केंद्र भोलगढ़ में पिछले तीन वर्षों से स्थायी एएनएम की नही हुई पदस्थापना,प्रभारी के भरोसे व्यवस्था
Manpur, Umaria | Aug 16, 2026 आयुष्मान आरोग्य केंद्र भोलगढ़ में पिछले तीन वर्षों से स्थायी एएनएम की पदस्थापना नहीं हुई है। यह केंद्र एक प्रभारी एएनएम के भरोसे संचालित हो रहा है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।भोलगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों के लिए यह केंद्र स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा का मुख्य साधन है।