पनागर: खाकी का कड़ा पहरा: रांझी पुलिस ने खुले में शराब पीने वालों को लगवाई उठक-बैठक, शहर में मचा हड़कंप
रांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने असामाजिक तत्वों और खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी उमेश गुलाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एक विशेष और कड़ा अभियान चलाया है। इसी कड़ी में पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में खुले में शराब का सेवन कर रहे हुड़दंगियों को न सि