पोहरी: महाविधालय प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर खण्ड स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न,जनपद अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
Pohri, Shivpuri | Aug 15, 2026 महाविद्यालय प्रांगण में 80 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर विकास खण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक कैलाश कुशवाह,जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामकली आदिवासी मौजूद रही।कार्यक्रम में सर्वप्रथम जनपद अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन शनिवार सुबह 11:30 बजे किया गया।