रसड़ा: आजमगढ़ में महिला का इलाज करा रहे कैथी कला गांव निवासी पूर्व सैनिक के बंद मकान में हुई भीषण चोरी
Rasra, Ballia | Aug 18, 2026 आजमगढ़ के अस्पताल में महिला का इलाज कराने गए पूर्व सैनिक के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कैथी कला गांव स्थित बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों रुपये का सामान एवं जेवरात चोरी कर लिया। सोमवार को घर लौटने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पीड़ित धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को रसड़ा पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने म