सिधवलिया: भटवलिया गांव में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत, पुलिस जाँच में जुटी
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में ही मौत। मायके वालों ने पति, देवर और सास पर दहेज की मांग को लेकर तकिया से मुंह दबाकर हत्या करने का लगाया आरोप। ससुराल पक्ष घटना के बाद बताए जा रहे है फरार। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल। पुलिस मामले की जांच में जुटी। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव की वारदात।