Public App Logo
हिमाचल सरकार का बुरा हाल! PWD विभाग की पोल खोलती तस्वीर सरोह में सड़क के गहरे गड्ढे को बस परिचालक ने भरा, हादसे की आशंका को देखते हुए उठाया सराहनीय कदम। बंगाणा: मेहरे–मटोह–बंगाणा मार्ग पर सरोह के समीप सड़क पर बने गहरे गड्ढे ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बताया जा रहा है कि इसी मोड़ पर पहले भी दुर्घटना हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद सड़क की समय पर मरम्मत नहीं की गई। गुरुवार को इस मार्ग पर चलने वाली बस के परिचालक रवि कुमार ने यात्रियों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वयं आगे बढ़कर गड्ढे को भरने का प्रयास किया। उनके इस कदम की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस गड्ढे के कारण कई वाहनों के टायर पंचर हो चुके हैं और कई वाहनों के स्प्रिंग (पत्ते) भी टूट चुके हैं। इससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) से मांग की है कि सड़क की जल्द स्थायी मरम्मत करवाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। लोगों का कहना है कि अस्थायी उपाय पर्याप्त नहीं हैं और विभाग को तुरंत प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। सुनील पहाड़ी | पहाड़ी न्यूज़ #Himachal #PWD #RoadSafety #Bangana #HimachalNews #PahadiNews #RoadCondition #BreakingNews #HimachalPradesh - Chamba News