दुधि: महरीकला गांव में शराब पीने के बाद विषाक्त पदार्थ के सेवन से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र के महरीकला गांव में गुरुवार को कथित तौर पर शराब पीने के बाद विषाक्त पदार्थ के सेवन से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि महरीकला निवासी 50 वर्षीय पवन कुमार पुत्र भुलन ने अज्ञात कारणों से कथित तौर पर शराब पीने के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।