नजीबाबाद: युवक की मौत के मामले में तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
29 सितंबर को 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना बसी किरतपुर क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में एक युवक की ट्रेन की पटरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पिता ने गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट, धमकी और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।