लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस और खुफिया एजेंसी आईबी ने हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाली उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला कायूमोवा को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला नेपाल और उज्बेकिस्तान से अवैध रूप से विदेशी महिलाओं को लाती थी और प्लास्टिक सर्जरी कराकर देह व्यापार का धंधा चलाती थी। शादी के फर्जी दस्तावेज बनवाकर आधार कार्ड बनवाए गए थे और प्लास्टिक सर्जरी के जरिए पहचान बदली गई थी। पॉश इलाकों में फ्लैट लेकर धंधा कराया जा रहा था। दो लड़कियां पकड़ी गईं थीं और उसके बाद लोला छिप कर रह रही थी। गिरोह का साथ डॉ विनोद दे रहा था जो प्लास्टिक सर्जरी के जरिये लड़कियों को रशियन लुक देता था और सर्जरी से उनको कम उम्र का दिखाता था। लड़कियों को इन सर्जरी के जरिये पहचान छुपाने में और रहने में आसानी हो रही थी।