रायडीह: बरसात में सुरसांग-बेंदवाकोना की सड़क क्षतिग्रस्त, ग्रामीण खुद कर रहे मरम्मत और प्रशासन से पक्की सड़क की मांग
Raidih, Gumla | Oct 2, 2026 रायडीह प्रखंड के सुरसांग से बेंदवाकोना जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार, वे कई वर्षों से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। हर वर्ष बरसात के दिनों में पानी के तेज बहाव से सड़क कट जाती है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती है।