सुरसंड में स्वतंत्रता दिवस लेकर हर घर तिरंगा व मानव श्रृंखला को लेकर टीपीएस भवन में सुरसंड में प्रखंड प्रमुख चंदन कुमार सिंह उर्फ गुड्डू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर प्रभाकर के अलावा उप प्रमुख प्रतिनिधि किशन कुमार ठाकुर, मुखिया ध्रुव नारायण चौधरी, पंचायत समिति सदस्य किशन मंडल, मुखिया प्रतिनिधि अरुण यादव, मुखिया राजेश कुमार साह, मुखिया कौशल किशोर, विभिन्न पंचायत के कई मुखिया मौजूद दिखे।