दरभंगा: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा दरभंगा, नेहरू स्टेडियम में हुआ भव्य समारोह
दरभंगा में आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। जिले का मुख्य समारोह लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां प्रभारी मंत्री कुमार शैलेंद्र, डीआईजी मनोज तिवारी, डीएम कौशल कुमार, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुई