रामगढ़: बाम्बोली में घर में लाखों की चोरी का मामला, एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर लगाई गुहार
Ramgarh, Alwar | Aug 11, 2026 रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के बाम्बोली गांव में करीब एक माह पहले सूने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। चोरी की वारदात के बाद से पीड़ित परिवार पुलिस से आरोपियों को पकड़ने और चोरी का सामान बरामद करने की गुहार लगा रहा है। मंगलवार को दोपहर बारह बजे पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की।