सिकंदराराऊ: भरतपुर में धान कटाई करते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
मैनपुरी के लालूपुरा निवासी राजकुमार भरतपुर में मजदूरी करने के लिए आया था। वह हार्वेस्टर मशीन से धान की कटाई कर रहा था। मशीन ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार से टकरा गई। करंट लगने से राजकुमार बुरी तरह झुलस गया। साथी मजदूरों ने हसायन सीएचसी पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।