झांसी: दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली, खुद गाड़ी चलाकर पहुंचे अस्पताल
Jhansi, Jhansi | Aug 13, 2026 झांसी में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को गोली मार दी। वह दुकान से घर लौट रहे थे। बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं रुके तो पीछे से फायरिंग कर दी। गोली सीधे उनकी कमर में लगी और खून बहने लगा। हालांकि कारोबारी ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने स्कूटी की स्पीड तेज कर दी और खुद स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचे। वहां गेट से अपने कर्मचारी को फोन किया।