सगमा: सगमा में जीपीडीपी प्रशिक्षण संपन्न, पंचायत विकास में जनभागीदारी पर जोर
Sagma, Garhwa | Aug 11, 2026 सगमा प्रखंड कार्यालय में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन को लेकर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार 3बजे सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 एवं 11 अगस्त 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के संबंधित पदाधिकारी, कर्मी, मुखिया, वार्ड सदस्य एवं अन्य प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया