कन्नौज: कन्नौज पुलिस ने चंडीगढ़ से बिहार ले जा रही बियर और शराब की 508 पेटी पकड़ी, ट्रक समेत 3 लोगों को किया अरेस्ट
कन्नौज की इंदरगढ़ पुलिस ने शराब की पेटियों से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया।जिसमें सवार 3 लोग भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।ट्रक में बीयर और अंग्रेजी शराब की 508 पेटियां जिप्सम की बोरियों के नीचे दबी थीं,जोकि चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही थी।पकड़ी की गई शराब की कीमत ₹30 लाख आंकी गई।इंदरगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि औरैया कन्नौज रोड पर उमर्दा जा रही थी।