ग्वालपाड़ा: दो दोस्तों के बीच खूनी संघर्ष में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
दो दोस्तों के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत, दूसरा गंभीर अरार थाना क्षेत्र के डेफरा नहर के समीप बुधवार सुबह दो दोस्तों के बीच हुए विवाद में मारपीट के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना एनएच-106 से 350 मीटर पश्चिम पर हुई। सूचना पर अरार थानाध्यक्ष धीरज कुमार और ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे