महागामा: महागामा में श्रद्धा के साथ मनाया गया जितिया पर्व
महागामा में श्रद्धा के साथ मनाया गया जितिया पर्व महागामा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को जितिया पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह रहा। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी संतान के सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना