अंबिकापुर: स्वतंत्रता दिवस पर अंबिकापुर केंद्रीय जेल से अच्छे आचरण और समीक्षा बोर्ड की सिफारिश पर 8 आजीवन कारावास के कैदी रिहा
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 13 अगस्त 2026 दिन गुरुवार को दोपहर 3 बजे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंबिकापुर केंद्रीय जेल से अच्छे आचरण और समीक्षा बोर्ड की सिफारिश पर 8 आजीवन कारावास के कैदियों को समय से पूर्व रिहा किया गया है। ये सभी कैदी पिछले 14-15 वर्षों से जेल में बंद थे, और लंबे समय बाद बाहर आने पर उनकी आंखें नम हो गईं।