रोहतक: रोहतक पुलिस ने विदेशी नागरिकों से डॉलर की ठगी करने वाले 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Rohtak, Rohtak | Oct 3, 2026 रोहतक पुलिस ने थाना साइबर की टीम के छापे में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर विदेशी नागरिकों की फ्लाइट बुकिंग का झांसा देकर डॉलर की ठगी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 25 सितंबर को मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।