मुरैना में बदमाशों के हौसले बुलंद, बीच सड़क फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग
मुरैना शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक से शराब के लिए रुपए मांगने और मारपीट के विवाद के बाद बदमाशों द्वारा कथित तौर पर बीच सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, रामनगर इलाके में इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक सौरव यादव से कुछ लोगों ने शराब के लिए रुपए मांगे थे। रुपए देने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई थी। घटना के बाद सौरव ने स्टेशन रोड थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
आरोप है कि शिकायत के बाद बदमाश दोबारा दुकान के पास पहुंचे और बीच सड़क पर फिल्मी अंदाज में कई राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़क पर फायरिंग होती दिखाई दे रही है।
फायरिंग की घटना के बाद घबराया दुकानदार दोबारा स्टेशन रोड थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए शिकायत की।
पुलिस अब सामने आए वीडियो के आधार पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है। मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।
#मुरैना #morena #पुलिस #बदमाश