श्री गंगानगर: रीको रोड पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्तौल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 14, 2026
सदर थाना पुलिस ने रीको रोड पर कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्तौल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी बबलू को गिरफ्तार किया गया आरोपी से एक अवैध पिस्तौल बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है आरोपी से पूछताछ की जा रही है।