Public App Logo
🚨 बांका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 31.2 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 🚨 बांका: मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बांका पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 31.2 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 3 जून 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के शास्त्री चौक स्थित एक मकान में अवैध मादक पदार्थों का भंडारण एवं बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दो बोरों से कुल 31.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके से पुलिस ने छोटे कुमार एवं संतोष कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी शास्त्री चौक, वार्ड संख्या-11 के निवासी बताए गए हैं। इस मामले में बांका थाना कांड संख्या 306/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। छापेमारी दल में टाउन थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सहित जी. बु. यादव, गुलशन, राहुल, मोहम्मद सज्जाद, संजय सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। #BankaPolice #GanjaSeized #NDPSAct #BankaNews #CrimeNews #BiharPolice #BreakingNews #BankaBreaking #DrugTrafficking #BiharNews - Amarpur News