खेकड़ा: रटौल निवासी गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000 का इनामी आरोपी मुबारिकपुर रोड पर मुठभेड़ के बाद घायलावस्था में गिरफ्तार
Khekada, Bagpat | Aug 14, 2026 क्षेत्राधिकार खेकड़ा रोहन चौरसिया ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 11:30 बजे थाना खेकड़ा पुलिस द्वारा मुबारिकपुर गेट के पास चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर मुबारिकपुर गांव की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किए जाने पर वह नहीं रुका तथा मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़कर वापस मुबारिकपुर