#ब्रह्माकुमारी_केंद्र_पर_रक्तदान_शिविर
#दादी_प्रकाशमणि_की_19वीं_पुण्यतिथि_पर_उत्साह_से_दिया_58_यूनिट_रक्त____
#बृजनगर_________________
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र 'ओम शांति भवन' पर संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 'विश्व बंधुत्व दिवस' के रूप में मनाए गए इस विशेष दिन पर समाजसेवियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 58 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
#मुख्य_अतिथि_ने_किया_शुभारंभ____
शिविर का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष रामअवतार मित्तल द्वारा दादी प्रकाशमणि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, जो संकट के समय किसी का जीवन बचा सकता है।केंद्र प्रभारी ने दीजानकारी
स्थानीय केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी हीरा बहिन ने बताया कि दादी प्रकाशमणि का जीवन पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उनकी पुण्यतिथि पर हर साल सेवा के कार्य किए जाते हैं। इसी कड़ी में इस बार युवाओं, समाजसेवियों और संस्था के कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से 58 यूनिट रक्तदान कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।ये रहे मौजूदकार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मे लक्ष्मीनारायण उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने में ब्रह्माकुमारी संध्या बहिन, तारेश, राधा, किशोरी, माधुरी, निकिता, रामसिंह, गणेश तिवाड़ी, हरवीर, पवन और शिवम सहित कई भाई-बहनों व कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।
Nagar, Bharatpur | Aug 26, 2026