कलान: अल्हागंज से दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, पूर्व विधायक शरदवीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी
अल्हागंज। क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए अल्हागंज से नई दिल्ली के लिए उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस सेवा शुरू की गई। बस को पूर्व विधायक जलालाबाद कुंवर शरदवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को दिल्ली आवागमन में सुविधा मिलेगी और उन्हें अन्य स्थानों से बस पकड़ने की परेशानी से राहत मिलेगी