वारासिवनी: अज्ञात वाहन की टक्कर से मवेशी घायल, आवारा पशुओं को लेकर प्रशासन पर फिर उठे सवाल
वारासिवनी के बालाघाट रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। पैर में चोट लगने के बाद राहगीरों और पशु प्रेमी टीम ने मौके पर पहुंचकर उपचार कराया। सड़क पर खून बहने से लोगों में चिंता रही। आवारा मवेशियों की समस्या पर लगातार शिकायतों के बावजूद सड़कों पर पशुओं की मौजूदगी बनी हुई है। प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं