गोह: स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा
Goh, Aurangabad | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने गोह प्रखंड के श्री सिंह उच्च विद्यालय, बनतारा आंधी बिगहा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस सह सम्मान समारोह में शिरकत की। इस दौरान विधायक ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों से मुलाकात की।