महोबा: निर्वाचन आयोग पर विपक्ष की टिप्पणी पर BJP का पलटवार, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी बोले- हार से बौखलाई कांग्रेस
Mahoba, Mahoba | Sep 28, 2026 निर्वाचन आयोग पर विपक्ष की टिप्पणियों को लेकर बीजेपी जिला पंचायत प्रशासक जेपी अनुरागी ने पलटवार किया। उन्होंने राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं की साख पर सवाल उठा रही है। अनुरागी ने कहा कि एसआईआर का फैसला आयोग की सर्वसम्मति से हुआ और सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे वैध ठहराया है।