मुज़फ्फरनगर: ताजपुर पुलिया पर सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी
ताजपुर पुलिया पर सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे स्थित कांवड़ मार्ग पर ताजपुर पुलिया के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर छपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची औ