सासनी: घर से स्कूल पढ़ने गया 13 वर्षीय छात्र लापता, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत, तलाश जारी
Sasni, Hathras | Sep 30, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिजाहरी से स्कूल पढ़ने गया 13 छात्र रोहन लापता हो गया। पढ़ाई के बाद देर शाम तक छात्र घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए। परिजनों द्वारा छात्र रोहन को काफी तलाशा गया लेकिन कोई भी कुछ भी पता न लगने पर पीड़ित परिजनों द्वारा 13 वर्षीय छात्र के बारे में कोतवाली सासनी पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई।