जलालाबाद: काकोरी शहीद इंटर कॉलेज परशुरामपुरी के पास 18 वर्षीय युवक को तमंचा-कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
जलालाबाद। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जलालाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त की रात करीब 10:15 बजे मुखबिर की सूचना पर काकोरी स्थित शहीद इंटर कॉलेज के मैदान के पास से उवैश खान पुत्र महमूद अली खान, निवासी मोहल्ला वर्कजई, जलालाबाद को पकड़ा गया